पाकिस्तान के व्हाट्सएप ग्रुप से बचने के लिए सेना ने की जवानों को एडवाइजरी

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने शुक्रवार को सभी सैनिकों को किसी भी पाकिस्तानी नम्बर से चल रहे ग्रुप में शामिल होने से बचने के लिए व्हाट्सएप सेटिंग्स बदलने की सलाह दी है। एक मामला प्रकाश में आने के बाद यह निर्देश जारी किया गया है। दरअसल एक मामले में एक व्यक्ति को पाकिस्तानी नंबर के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था।


इस परामर्श के अनुसार गोपनीयता सेटिंग्स को केवल 'मेरे संपर्क' में बदलकर इससे बचा जा सकता है। यानी आपके सम्पर्क के अलावा कोई आपको किसी ग्रुप में शामिल न कर सके।


हाल ही में एक सेना जवान को एक निलंबित पाक नम्बर +923032569307 द्वारा चलाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। सैनिक ने जागरुकता दिखाते हुए उसका स्क्रीनशॉट लिया और समूह से बाहर निकल गया।


परामर्श के मुताबिक सेना के जवान और उनके परिवारों को व्हाट्सएप जैसे चैट एप्स पर भी निशाना बनाया जा रहा है।